Breaking News
विधायक से मंत्री पद तक पहुंचा सियासी सफर, अब शहर सीट पर दावेदारी
2012 में बरखेड़ा से जीते विधानसभा चुनाव, अखिलेश सरकार में संभाला खाद्य एवं रसद विभाग; 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ा, अब पीलीभीत शहर सीट से सपा टिकट के दावेदार
पीलीभीत। जिले की राजनीति में हेमराज वर्मा का सफर स्थानीय राजनीति से शुरू होकर विधानसभा और मंत्री पद तक पहुंचा। न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम टाह निवासी वर्मा वर्ष 2000 से 2005 तक ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रहे। इससे पहले साधन सहकारी समिति के संचालक के रूप में भी सक्रिय रहे।
वर्ष 2007 में बसपा के टिकट पर पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद समाजवादी पार्टी से जुड़े और 2012 में बरखेड़ा विधानसभा सीट से जीत दर्ज की। वर्ष 2015 में तत्कालीन अखिलेश यादव सरकार में खाद्य एवं रसद विभाग के राज्यमंत्री बनाए गए।
2017 में बरखेड़ा से दोबारा सपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा, लेकिन जीत नहीं मिली। वर्ष 2019 में पार्टी ने पीलीभीत लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया। 2022 में फिर बरखेड़ा से विधानसभा चुनाव लड़ा, हालांकि इस बार भी सफलता नहीं मिली।
मई 2023 में सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। इसके बाद अगस्त 2026 में एक बार फिर समाजवादी पार्टी में वापसी की। लखनऊ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में सदस्यता लेने के बाद जिले की राजनीति में उनकी सक्रियता बढ़ी। अमर उजाला की रिपोर्ट में उन्हें पीलीभीत शहर विधानसभा सीट से सपा के प्रमुख दावेदारों में शामिल बताया गया है।
अब उनका फोकस पीलीभीत शहर विधानसभा सीट पर है। पार्टी में वापसी के बाद उन्होंने क्षेत्र में संपर्क और राजनीतिक गतिविधियां तेज की हैं। हालांकि अंतिम प्रत्याशी का फैसला सपा नेतृत्व को करना है। इस बीच शहर सीट से अन्य नेताओं की भी दावेदारी सामने आ रही है।
Breaking News
पीलीभीत के अभय ने ट्रेड शो में दिखाई हुनर की उड़ान
सीएम युवा योजना से मिली वित्तीय मदद, स्वनिर्मित खिलौनों की देश-विदेश के खरीदारों में बढ़ी मांग
पीलीभीत। जिले के युवा उद्यमी अभय ने अपने हुनर और मेहनत से तैयार स्वनिर्मित खिलौनों को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में प्रदर्शित कर नई पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) योजना के तहत वित्तीय सहायता मिलने के बाद अभय ने खिलौना निर्माण के क्षेत्र में कदम बढ़ाया और अब उनके उत्पाद अंतरराष्ट्रीय स्तर के कारोबारी मंच तक पहुंच गए हैं।उपायुक्त उद्योग आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्रेड शो में अभय द्वारा लगाए गए स्टॉल पर स्वनिर्मित खिलौनों को लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। उत्पादों की बिक्री के साथ उन्हें कारोबार से जुड़े कई नए संपर्क और बिजनेस लीड भी मिल रही हैं।अभय की उपलब्धि इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि सरकारी योजना से मिले सहयोग को उन्होंने अपने हुनर और उद्यमिता के साथ जोड़कर उत्पाद निर्माण और बाजार विस्तार का रास्ता तैयार किया। ट्रेड शो में उनके उत्पादों को मिल रही सराहना से स्थानीय स्तर पर तैयार खिलौनों को बड़े बाजार तक पहुंचाने की संभावनाएं भी बढ़ी हैं।
Breaking News
लगातार बारिश के चलते 28 सितंबर को स्कूलों में अवकाश
पीलीभीत। जिले में लगातार हो रही बारिश और विद्यालयों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने कक्षा एक से 12 तक संचालित सभी परिषदीय, राजकीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 28 सितंबर 2026 दिन सोमवार को छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश घोषित किया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए रहेगा। सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित होकर विभागीय कार्यों का निर्वहन करेंगे।
आदेश में संबंधित अधिकारियों को इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
Breaking News
बारिश में टीन शेड कमरे की दीवारें ढहीं, परिवार बाल-बाल बचा
जनकपुरी गांव में बारिश के दौरान गिरी टीनशेड कमरे की दीवारों के ढेर को निहारते हुए दम्पति।
न्यूरिया। विकास खंड मरौरी के गांव जनकपुरी में शनिवार रात बारिश के दौरान रजनी देवी पत्नी जितेंद्र कुमार के टीन शेड वाले कमरे की दीवारें अचानक भर भराकर गिर गईं। गनीमत रही कि परिवार के लोग हादसे से पहले दूसरे कमरे में सोने चले गए थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।जितेंद्र कुमार ने बताया कि बारिश के कारण परिवार दूसरे कमरे में सो रहा था। इसी दौरान टीन शेड वाले कमरे की दीवारें ढह गईं और अंदर रखा घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार के अनुसार करीब दस हजार रुपये का नुकसान हुआ है। रविवार सुबह घटना की जानकारी पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिवार का हाल जाना। लगातार बारिश से कमजोर मकानों को लेकर ग्रामीणों में भी चिंता है। परिवार ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कराने और नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
-
Breaking News2 days agoअमितेश की पहल से अमेरिका के पुलिस स्टेशन में गूंजा भगवद गीता का संदेश
-
Breaking News6 days ago🔴 ब्रेकिंग: पीलीभीत के डीएम ज्ञानेंद्र सिंह का तबादला, आलोक कुमार को मिली जिले की कमान
-
Breaking News3 days agoमदरसा गुलशन-ए-फातिमा के 20वें स्थापना दिवस पर पांच दिवसीय ‘दिलकश’ कार्यक्रम का
-
Breaking News6 days agoकचहरी परिसर में पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, देखने के लिए जुटी भीड़
-
Breaking News1 day agoसाइबर ठगी के 73 हजार रुपये पीड़ित के खाते में लौटाए
-
Breaking News1 day agoजलकुंभी से कमाल! सैदपुर की महिलाओं का हुनर पहुंचा अंतरराष्ट्रीय मंच
-
headline1 day agoदो दिन की बारिश से खेतों में भरा पानी, तैयार धान की फसल गिरने से नुकसान की आशंका
-
Breaking News2 days agoपिस्टल-तमंचा और दो कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

