Breaking News
1 अक्टूबर से बदल गए LPG, ATM और FD के नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर
नई दिल्ली। अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही आम लोगों से जुड़े कई वित्तीय और घरेलू नियम बदल गए हैं। इनमें रसोई गैस की सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन, एसबीआई के कुछ खाताधारकों के लिए दूसरे बैंकों के एटीएम से मुफ्त लेनदेन की सीमा और बड़ी रकम की एफडी से जुड़े आरबीआई के नए नियम शामिल हैं। ऐसे में बैंकिंग और LPG उपभोक्ताओं के लिए इन बदलावों को जानना जरूरी है।
• LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक-ऑथेंटिकेशन जरूरी1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG रिफिल की बुकिंग के लिए Biometric Aadhaar Authentication (BAA) पूरा होना जरूरी है। जिन उपभोक्ताओं का ऑथेंटिकेशन पहले ही हो चुका है, उन्हें दोबारा प्रक्रिया पूरी करने की जरूरत नहीं है।ऑथेंटिकेशन गैस सिलेंडर की डिलीवरी के समय, गैस एजेंसी के शोरूम पर या संबंधित तेल कंपनी के मोबाइल ऐप के जरिये किया जा सकता है। इंडेन ग्राहक IndianOil ONE, भारत गैस ग्राहक HelloBPCL और एचपी गैस ग्राहक HP PAY ऐप के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।जो उपभोक्ता बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन नहीं कराना चाहते या नहीं करा पाते, उन्हें उपलब्धता के आधार पर 5 या 10 किलोग्राम के सिलेंडर बाजार कीमत पर बिना सब्सिडी के मिल सकते हैं।
•SBI के कुछ ग्राहकों के लिए ATM की मुफ्त– सीमा हुई कम1 अक्टूबर से SBI Salary Package Account वाले ग्राहकों के लिए दूसरे बैंकों के ATM और ADWM से मुफ्त लेनदेन की सीमा घटाकर महीने में पांच कर दी गई है। इसमें वित्तीय और गैर-वित्तीय दोनों तरह के लेनदेन शामिल हैं। पहले यह सीमा 10 लेनदेन थी।मुफ्त सीमा खत्म होने के बाद नकद निकासी पर 23 रुपये + GST और गैर-वित्तीय लेनदेन पर 11 रुपये + GST शुल्क लागू होगा।वहीं SBI के Basic Savings Bank Deposit (BSBD) खातों में महीने में चार नकद निकासी मुफ्त रहेंगी। इसके बाद प्रत्येक नकद निकासी पर 15 रुपये + GST शुल्क लागू होगा।
•3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की FD पर नए नियम– RBI के संशोधित नियमों के तहत 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि को बल्क डिपॉजिट माना जाएगा। 1 अक्टूबर से बैंकों को ऐसे डिपॉजिट पर लागू ब्याज दरों की जानकारी पहले से और प्रत्येक कार्यदिवस में निर्धारित समय पर प्रकाशित करनी होगी। समान प्रकार और समान दिन की बल्क जमा पर एक समान ब्याज दर देने के प्रावधान भी किए गए हैं।इन बदलावों का असर खासतौर पर उन ग्राहकों पर पड़ेगा जो बड़ी रकम को एफडी या अन्य बल्क डिपॉजिट में लगाते हैं। आम छोटे एफडी खाताधारकों के लिए यह बदलाव सीधे तौर पर लागू नहीं होता। LPG, ATM और FD ग्राहक रखें इन बातों का ध्यान- LPG सब्सिडी लेते हैं तो आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की स्थिति जांच लें।- SBI Salary Package Account है तो दूसरे बैंकों के ATM इस्तेमाल करने से पहले मुफ्त लेनदेन की पांच की सीमा ध्यान में रखें।- बड़ी रकम की FD कराने वाले ग्राहक बैंक से बल्क डिपॉजिट की लागू ब्याज दर और शर्तों की जानकारी जरूर लें।
Breaking News
17 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, नवदंपतियों को मिला गृहस्थी का सामान
केके सामूहिक विवाह समारोह में 10 हिंदू जोड़ों का वैदिक रीति से विवाह, सात मुस्लिम जोड़ों का निकाह
न्यूरिया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की रस्में पूरी हुईं तो दूसरी ओर निकाह की रस्म अदा की गई। केके इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 17 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर दांपत्य जीवन की शुरुआत की। इनमें 10 हिंदू जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज से विवाह और सात मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया।
समारोह में नवदंपतियों को गृहस्थी शुरू करने के लिए 50 से अधिक घरेलू उपयोग की वस्तुएं भी दी गईं।हिंदू जोड़ों का विवाह पंडित रोहित पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया। मुस्लिम जोड़ों का निकाह इमाम ने पढ़ाया। विवाह और निकाह की रस्मों के बाद नवदंपतियों को कपड़ों के साथ फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, डबल बेड, सोफा समेत घरेलू जरूरत का अन्य सामान दिया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष रिहाना बेगम की पहल और उनके पति व सभासद जुल्फिकार अहमद उर्फ गुड्डू केके के सौजन्य से आयोजित समारोह में दोनों समुदायों के जोड़ों ने अपनी-अपनी परंपराओं के अनुसार विवाह की रस्में पूरी कीं। आयोजकों के अनुसार, सामूहिक विवाह का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर शादी के खर्च का बोझ कम करना और नवदंपतियों को गृहस्थी बसाने में सहयोग देना है।आयोजक जुल्फिकार अहमद ने बताया कि समारोह में 20 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन 17 जोड़ों ने सहमति दी।

उन्होंने कहा कि आगे भी जरूरतमंद परिवारों के लिए इस तरह की पहल जारी रखने का प्रयास किया जाएगा।समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, निवर्तमान अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पीलीभीत नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल और नगर पंचायत अध्यक्ष रिहाना बेगम ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

इस दौरान नगर पंचायत ईओ हरिपाल गंगवार, स्कूल प्रबंधक बकार अहमद, प्रधानाचार्य शरफुद्दीन नूरी, सभासद मोहम्मद कमर, अजहर जिलानी, इकबाल हुसैन, मुकेश राठौर, अफसर हुसैन, गौरव शर्मा, सलीम, मुन्ना लाल भारती, शकील अहमद, सिराजुल हक, फहीम हुसैन, विश्वजीत डे समेत वर-वधू के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Breaking News
दो दशक पुरानी रंजिश में किसान की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार
बिलहरी गांव में बांका और कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप; नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट, गांव में पुलिस तैनात
पीलीभीत संबाद। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के बिलहरी गांव में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे दो दशक पुरानी रंजिश में किसान वेदराम (50) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों सगे भाई हैं।परिजनों के मुताबिक, वेदराम रोज की तरह मंगलवार सुबह घर से खेत की ओर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए लोगों ने उन्हें घेर लिया और बांका व कुल्हाड़ी से सिर समेत शरीर पर कई वार किए। गंभीर चोट लगने से वेदराम की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।सूचना पर कोतवाल पवन कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने एसपी को मौके पर बुलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा मिलने तक शव उठाने से इनकार कर दिया। बाद में एएसपी गौरव प्रशांत और सीओ पूरनपुर विधि भूषण मौर्य ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।मृतक की पत्नी माधुरी की तहरीर पर पुलिस ने रामदेव, उसके भाई श्याम देव समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने नामजद राम देव और श्याम देव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना के बाद गांव में पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।
21 साल पहले हुई थी पिता की हत्या
पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश सामने आई है। बताया गया है कि करीब 21 साल पहले वेदराम पर नंदराम की हत्या का आरोप लगा था। इसी घटना के बाद दोनों परिवारों के बीच रंजिश चली आ रही थी। पुलिस के अनुसार, इसी पुरानी रंजिश में वेदराम की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश सामने आई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
Breaking News
सेवा सेतु अभियान के तहत सभी ब्लॉकों में सात दिवसीय शिविर शुरू
मरौरी समेत जिले के सभी विकासखंडों में चार अक्तूबर तक मिलेंगी सरकारी योजनाओं की सेवाएं
पीलीभीत। सेवा सेतु अभियान के तहत मरौरी समेत जिले के सभी विकासखंडों में 28 सितंबर से सात दिवसीय शिविर शुरू हो गए हैं। शिविर चार अक्तूबर तक चलेंगे। इनमें विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ पात्र लोगों को मौके पर सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।ललौरीखेड़ा में ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार ने शिविर का संक्षिप्त उद्घाटन किया। यहां बाल विकास एवं पुष्टाहार, पंचायत, ग्राम विकास, बेसिक शिक्षा, स्वास्थ्य, पूर्ति और कृषि विभाग के स्टॉल लगाए गए। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार पोटली वितरित की गई और बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया।शिविरों में पात्रता जांच, तत्काल सत्यापन और योजनाओं की स्वीकृति की व्यवस्था की गई है। प्रशासन का लक्ष्य शिविर अवधि में सभी पात्र लाभार्थियों को संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाना है।
-
Breaking News5 days agoअमितेश की पहल से अमेरिका के पुलिस स्टेशन में गूंजा भगवद गीता का संदेश
-
Breaking News6 days agoमदरसा गुलशन-ए-फातिमा के 20वें स्थापना दिवस पर पांच दिवसीय ‘दिलकश’ कार्यक्रम का
-
Breaking News1 week ago🔴 ब्रेकिंग: पीलीभीत के डीएम ज्ञानेंद्र सिंह का तबादला, आलोक कुमार को मिली जिले की कमान
-
Breaking News1 week agoकचहरी परिसर में पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, देखने के लिए जुटी भीड़
-
Breaking News4 days agoलगातार बारिश के चलते 28 सितंबर को स्कूलों में अवकाश
-
Breaking News4 days agoजलकुंभी से कमाल! सैदपुर की महिलाओं का हुनर पहुंचा अंतरराष्ट्रीय मंच
-
Breaking News4 days agoसाइबर ठगी के 73 हजार रुपये पीड़ित के खाते में लौटाए
-
headline4 days agoदो दिन की बारिश से खेतों में भरा पानी, तैयार धान की फसल गिरने से नुकसान की आशंका

