Connect with us

Breaking News

ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़कर 12 लाख के गहने चोरी, सीसीटीवी में सब्बल से शटर का ताला तोड़ता दिखा संदिग्ध

ज्वेलर्स की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज स्क्रीन पर देखती सहायक एएसपी नताशा गोयल, साथ में थाना प्रभारी दिगंबर सिंह।

Published

on

न्यूरिया पीलीभीत। कस्बे में बृहस्पतिवार रात अज्ञात चोरों ने उवैस ज्वेलर्स की दुकान के शटर का ताला तोड़कर करीब चार किलो चांदी के आभूषण और करीब दो तोले सोने के नाक के फूल चोरी कर लिए। चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

मोहल्ला भीतरगांव निवासी मुख्त्यार अहमद की न्यूरिया-महोफ रोड से मीना बाजार जाने वाली गली में पहली दुकान है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात रोजाना की तरह दुकान बंद करते समय सोने के बड़े आभूषण और नकदी बैग में रखकर अपने साथ ले गए थे। काउंटर में करीब चार किलो चांदी के आभूषण और करीब 20 ग्राम वजन के सोने के नाक के फूल रखे थे। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पर काउंटर में रखा सामान गायब मिला। शटर का ताला और एल्यूमिनियम के दरवाजे का शीशा टूटा हुआ था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। चोरी की खबर फैलते ही व्यापारी और स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए।

सब्बल से शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसा संदिग्ध:-पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध लोहे के सब्बल से दुकान के शटर का ताला तोड़ता दिखाई दे रहा है। इसके बाद उसने अंदर लगे एल्यूमिनियम के दरवाजे का शीशा तोड़कर दुकान में प्रवेश किया। दुकान के अंदर लगे कैमरों में चोरी की घटना रिकॉर्ड नहीं हो सकी। बाहर घटना स्थल से कुछ दूर गली मे लगे कैमरे की फुटेज में रात करीब तीन बजे संदिग्ध कंधे पर खाली कट्टा और हाथ में सब्बल लेकर जाता दिख रहा है। करीब चार बजे वही संदिग्ध कंधे पर सामान लटकाकर वहां से निकलता नजर आया। पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

एएसपी समेत अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण:- चोरी की सूचना मिलते ही एएसपी विक्रम दहिया, सहायक एसपी/सीओ सदर नताशा गोयल और थाना प्रभारी दिगंबर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दुकान का निरीक्षण कर ज्वेलर्स से घटना की जानकारी ली। एसओजी प्रभारी अजय पाल चौहान की टीम के साथ एफएसएल और डॉग स्क्वायड ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।

अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज:-थाना न्यूरिया पुलिस ने मुख्त्यार अहमद की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आसपास के क्षेत्र में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

सहायक एसपी/सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए एसओजी और थाना पुलिस की संयुक्त टीम लगाई गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द घटना का खुलासा करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement

Breaking News

हेमराज वर्मा ने किया रानी अवंतीबाई लोधी को नमन, बोले-साहस और स्वाभिमान की प्रेरणास्रोत थी

Published

on

पीलीभीत। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी का जन्मोत्सव बुधवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के एक बारात घर में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने रानी अवंतीबाई लोधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने रानी अवंतीबाई लोधी के अदम्य साहस, वीरता, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण को याद किया। हेमराज वर्मा ने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी केवल वीर योद्धा ही नहीं, बल्कि साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणास्रोत थीं। उन्होंने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अदम्य साहस से संघर्ष किया और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को देश और समाज के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में समाज में शिक्षा, एकता, सामाजिक जागरूकता और युवाओं की भागीदारी को लेकर भी चर्चा हुई। युवाओं से रानी अवंतीबाई लोधी के आदर्शों को जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके बताए साहस, स्वाभिमान और संघर्ष के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इस मौके पर संतराम वर्मा (पूर्व अध्यक्ष, सहकारी समिति पीलीभीत), मेवाराम वर्मा (पूर्व प्रधान), कालीचरण राजपूत, हरिराम वर्मा, राम औतार वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, खेमकरन वर्मा, शिवकुमार वर्मा, रामपाल वर्मा, इंद्रपाल वर्मा, ललित वर्मा, राम सनेही वर्मा, संतोष राजपूत, अशोक वर्मा, लाखन वर्मा, अरुण वर्मा (पूर्व ब्लॉक प्रमुख मरौरी), हरीश वर्मा (ग्राम प्रधान), तुलाराम वर्मा, गोधन लाल, सत्यपाल, छत्रपाल लोधी, ओमप्रकाश वर्मा, भगवानदास वर्मा, गोपाल वर्मा, विनोद वर्मा, टीकाराम वर्मा, निरंजन लाल वर्मा और प्यारे लाल राजपूत समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Continue Reading

Breaking News

प्रेमी की हत्या कर ट्रक में लगाई आग, हादसा दिखाने की कोशिश; प्रेमिका गिरफ्तार

Published

on

पीलीभीत। थाना पूरनपुर पुलिस ने ट्रक में आग लगाकर हत्या की घटना को हादसा दिखाने के प्रयास का खुलासा करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला के मृतक ट्रक चालक से करीब दो-तीन वर्षों से प्रेम संबंध थे। संबंध खत्म करने को लेकर हुए विवाद में महिला ने कथित तौर पर लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद ट्रक के केबिन में डीजल डालकर आग लगा दी, ताकि घटना दुर्घटना जैसी लगे।पुलिस के मुताबिक, 10 जुलाई की रात बड़ी नहर, गूजरखारा धनना बाबा के पास ट्रक संख्या JH02K9750 में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। ट्रक के केबिन में एक व्यक्ति का शव जली अवस्था में मिला। जांच के दौरान मृतक की पहचान बलविंदर सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी ग्राम बड़ा बोसैना, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर के रूप में हुई। वह ट्रक चालक था।घटना संदिग्ध पाए जाने पर मृतक के भाई गुरमीत सिंह की तहरीर पर 24 जुलाई को थाना पूरनपुर में मुकदमा अपराध संख्या 323/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों की जांच की।जांच में पुलिस को हत्या के बाद ट्रक में आग लगाकर घटना को हादसा दिखाने और साक्ष्य छिपाने का प्रयास किए जाने के तथ्य मिले। पुलिस ने आरोपी अमनदीप कौर उर्फ अमना पत्नी सुखविंद्र सिंह, निवासी ग्राम बड़ा बरसाना, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर, हाल निवासी सौंधी कॉलोनी, रेलवे फाटक के पास रुद्रपुर, उत्तराखंड को गिरफ्तार कर लिया।

👉संबंध खत्म करने को लेकर हुआ था विवादपुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका बलविंदर सिंह के साथ करीब दो-तीन वर्षों से प्रेम संबंध था। 10 जुलाई को दोनों की मुलाकात गूजरखारा धनना बाबा, बड़ी नहर, पूरनपुर के पास हुई थी। दोनों के बीच संबंध खत्म करने को लेकर बातचीत हुई। आरोपी संबंध समाप्त करना चाहती थी, जबकि बलविंदर इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर विवाद हो गया।पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान आरोपी ने ट्रक के केबिन में रखी लोहे की रॉड से बलविंदर सिंह पर हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी ने ट्रक के केबिन में रखे डीजल का इस्तेमाल कर आग लगा दी। आग में जलने से बलविंदर की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से चली गई।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड और सफेद प्लास्टिक की डीजल कैन बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading

Breaking News

पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा की सपा में वापसी, अखिलेश यादव ने की घोषणा

Published

on

पीलीभीत। पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा एक बार फिर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। लखनऊ में रविवार को आवंती वाई लोधी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हेमराज वर्मा की पार्टी में वापसी की घोषणा की।

हेमराज वर्मा पहले भी समाजवादी पार्टी में रह चुके हैं और अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में खाद्य एवं रसद विभाग के राज्यमंत्री रहे थे। वर्ष 2023 में उन्होंने सपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। फरवरी 2026 में अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद उनकी सपा में वापसी की चर्चाएं तेज हो गई थीं।कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने कहा कि हेमराज वर्मा पहले भी समाजवादी पार्टी के साथ रहे हैं और मंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनके पार्टी में लौटने से संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनाव में भाजपा के खिलाफ लड़ाई को और मजबूती से लड़ा जाएगा।हेमराज वर्मा मूल रूप से पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम टाह के निवासी हैं। वर्ष 2012 में वह बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से सपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। इसके बाद अखिलेश यादव सरकार में उन्हें खाद्य एवं रसद विभाग का राज्यमंत्री बनाया गया था।

Continue Reading
Advertisement

Trending