Breaking News
न्यूरिया कॉलोनी में 28 से दुर्गा पूजा महोत्सव, मंदिर में मूर्तिकार प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे
सांस्कृतिक कार्यक्रमों और बंगला नाट्य मंचन का रहेगा आकर्षण
न्यूरिया (पीलीभीत)। शारदीय नवरात्र के आगमन के साथ ही न्यूरिया कॉलोनी और आसपास के इलाकों में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिरों और पूजा पंडालों में मूर्तिकार देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। माता दुर्गा, सरस्वती, लक्ष्मी, भगवान शिव और कार्तिक की प्रतिमाओं से मंदिरो में माहौल भक्तिमय होने लगा है।हर साल की तरह इस बार भी न्यूरिया और टांडा कॉलोनी का दुर्गा पूजा महोत्सव आकर्षण का केंद्र रहेगा। न्यूरिया कॉलोनी का आयोजन अपनी भव्यता, पारंपरिक स्वरूप और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए खास पहचान रखता है। महिलाएं घरों व पंडालों की साज-सज्जा और पूजा की तैयारियों में व्यस्त हैं, वहीं युवा वर्ग गीत-संगीत, नृत्य और नाटक की रिहर्सल में जुटा हुआ है।त्योहार की रौनक बाजारों में भी नजर आने लगी है। पूजा सामग्री, सजावटी सामान, नए वस्त्र और प्रसाद की खरीदारी के लिए दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। बच्चों और परिवारों के मनोरंजन के लिए मेले में झूले, खिलौने और खानपान की दुकानें भी सजेंगी।आयोजन समिति के अध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव 28 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक चलेगा और प्रतिमाओं का भव्य विसर्जन 6 अक्टूबर, सोमवार को होगा।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष सुरक्षा, रोशनी और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। महोत्सव का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी, जिनमें बंग्ला नाट्य मंचन, नृत्य प्रतियोगिता और ऑर्केस्ट्रा प्रमुख रहेंगे। रुद्रपुर का आदर्श नाटक मंच और शक्ति फार्म की नाटक कमेटी विशेष प्रस्तुतियां देंगी। न्यूरिया मुख्य बाजार स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में जोशी कॉलोनी के मूर्तिकार उत्तम देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को आकार दे रहे हैं। आयोजन समिति में उपाध्यक्ष मनोज मंडल, नरेश मंडल, किशोर मंडल, प्रदीप चंद्र और उपनंद मिस्त्री सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Breaking News
खटीमा में तीन दुकानों में नकबजनी का खुलासा, न्यूरिया और बरखेड़ा के दो युवक गिरफ्तार
पीलीभीत। कोतवाली खटीमा पुलिस ने मेलाघाट रोड स्थित तीन दुकानों में हुई नकबजनी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लाखों रुपये की नकदी, एक मोबाइल फोन, चार चेक तथा चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार 19 मई 2026 को गौरी कम्युनिकेशन के स्वामी गौरी शंकर अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 18 मई की रात अज्ञात चोर दुकान की छत की मुमटी काटकर अंदर घुस गए और गल्ले में रखी करीब छह लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। इसी रात मेलाघाट रोड स्थित किशन लाल जनरल स्टोर और संजय इलेक्ट्रॉनिक्स में भी छत तोड़कर नकदी चोरी की गई थी। तीनों मामलों में कोतवाली खटीमा में मुकदमे दर्ज किए गए।घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गईं। पुलिस ने खटीमा, न्यूरिया, बरखेड़ा, पीलीभीत, बरेली, बदायूं और जयपुर सहित विभिन्न स्थानों के करीब 250 से 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में दो संदिग्ध युवक घटनास्थल के आसपास आते-जाते दिखाई दिए। मोबाइल लोकेशन और सर्विलांस की मदद से उनकी पहचान की गई।मुखबिर की सूचना पर 29 मई शुक्रवार की शाम खटीमा मंडी के पीछे रेलवे पटरी के किनारे से जैनुल आवेदीन (21) निवासी न्यूरिया, जनपद पीलीभीत तथा प्रवेश सक्सेना उर्फ पुष्पा (20) निवासी बरखेड़ा, जनपद पीलीभीत को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गौरी कम्युनिकेशन से संबंधित 3.25 लाख रुपये नकद, किशन लाल जनरल स्टोर से चोरी हुए 1200 रुपये, संजय इलेक्ट्रॉनिक्स से चोरी हुए 3500 रुपये, 20 हजार रुपये कीमत का ओप्पो मोबाइल फोन, चार चेक तथा चोरी में प्रयुक्त हथौड़ा और छैनी बरामद की है।पूछताछ में आरोपियों ने तीनों दुकानों में चोरी करना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि चोरी की रकम का एक बड़ा हिस्सा ऑनलाइन गेम, नशे और घूमने-फिरने में खर्च कर दिया। पुलिस के अनुसार जैनुल आवेदीन के विरुद्ध पीलीभीत जिले के विभिन्न थानों में चोरी और अन्य अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं तथा वह थाना न्यूरिया का श्रेणी-ए हिस्ट्रीशीटर भी है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी खटीमा नीरज सेमवाल ने मामले के खुलासे की जानकारी दी।

Breaking News
महंगाई के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, कलक्ट्रेट पहुंच किया प्रदर्शन
पीलीभीत। पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस, सीएनजी तथा खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों के विरोध में शनिवार को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता अर्धनग्न अवस्था में पहुंचकर महंगाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते नजर आए।
सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण की मांग उठाई।
सपा नेताओं का कहना था कि पेट्रोलियम उत्पादों, रसोई गैस और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ने से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार से महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलक्ट्रेट परिसर और आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
Breaking News
अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत
पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र में टनकपुर हाईवे पर मैदना बाइपास के पास शुक्रवार सुबह करीब छह बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान संजय (40) पुत्र रामचंद्र, निवासी ग्राम सिमरिया, थाना बरखेड़ा, जनपद पीलीभीत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संजय उत्तराखंड की खटीमा मंडी से तरबूज बेचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से अकेले अपने घर लौट रहा था।

इसी दौरान मैदना के पास हाईवे किनारे उसका वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।थाना अध्यक्ष सुभाष मावी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
-
Breaking News6 days agoखटीमा में तीन दुकानों में नकबजनी का खुलासा, न्यूरिया और बरखेड़ा के दो युवक गिरफ्तार
-
Breaking News1 week agoईदगाह में अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ
-
Breaking News1 week agoगर्मी में राहगीरों के लिए अमृत साबित हो रहीं शरबत और शीतल जल छबीलें
-
Breaking News6 days agoमहंगाई के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, कलक्ट्रेट पहुंच किया प्रदर्शन
-
Breaking News1 week agoअनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत

