headline
सेवानिवृत्त हुए उप निरीक्षक जगराम सिंह को दी गई बिदाई, पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्तिपत्र देकर किया सम्मानित।

पीलीभीत- जनपद पीलीभीत के थाना न्यूरिया में तैनात उप निरीक्षक जगराम सिंह 31 अगस्त को सेबा अबधि पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हो गए उन्हें पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश व थाना प्रभारी निरीक्षक खीम सिंह जलाल समेत दर्जनों पुलिस कर्मियों ने थाना न्यूरिया व पुलिस लाइन में विदाई समारोह में भावभीन बिदाई दी।

पुलिस लाइन में आयोजित बिदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने सेवानिवृत्त हुए उप निरीक्षक जगराम सिंह को उपहार व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की साथ ही उनके साथ अनुभव साझा किए।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक निरोत्तम सिंह के अलाबा अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

तो थाना न्यूरिया में आयोजित बिदाई समारोह में उप निरीक्षक जगराम सिंह को सेवानिवृत्त हो जाने पर थाना प्रभारी निरीक्षक खीम सिंह जलाल ने शाल ओढ़ाकर व फूलों की माला पहनाकर भावभीन विदाई दी साथ ही थाना न्यूरिया में तैनात साथी पुलिस कर्मियों ने फूल माला पहनाकर उन्हें बिदा किया जाते बक्त उप निरीक्षक जगराम सिंह भावुक नजर आए।थाना न्यूरिया में वर्ष 2019 फरवरी में पोस्टिंग हुई थी।उनका थाना न्यूरिया में लगभग देड साल का कार्यकाल शानदार रहा।थाना न्यूरिया में हुए कार्यक्रम में बिदाई देने बालो में थाना प्रभारी निरीक्षक खीम सिंह जलाल के अलाबा एसएसआई राजीब कुमार, कांस्टेबल रबिन्द्र कुमार, राजेंद्र कुमार, अवधेश कुमार, पारश यादब, नीरज समेत समस्थ पुलिस कर्मी मौजूद रहे
Breaking News
मछली पालन से मोती उत्पादन तक: प्रमिला मिस्त्री बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
पीलीभीत। महिला सशक्तिकरण की दिशा में न्यूरिया क्षेत्र के ब्लॉक मरौरी की प्रमिला मिस्त्री ने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। मछली पालन से आर्थिक मजबूती हासिल करने के बाद अब उन्होंने मोती पालन (सीप खेती) की शुरुआत कर अपने उद्यम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनका यह प्रयास न केवल उनकी आय बढ़ा रहा है, बल्कि क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी रोजगार और स्वावलंबन का सशक्त माध्यम बन रहा है।बुधवार को न्यूरिया क्षेत्र की गुप्ता कॉलोनी स्थित तालाब पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने प्रमिला मिस्त्री के मोती पालन कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रमिला जैसी महिलाएं ही ‘आत्मनिर्भर भारत’ की वास्तविक पहचान हैं, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा बनती हैं।12वीं तक शिक्षित प्रमिला मिस्त्री पहले सीमित आय में परिवार का भरण-पोषण कर रही थीं। वर्ष 2019 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ने के बाद उन्हें प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ। इसके बाद उन्होंने मछली पालन शुरू किया और अपनी मेहनत व लगन से आज ‘लखपति दीदी’ के रूप में पहचान बनाई।अब सीप की खेती के माध्यम से मोती उत्पादन शुरू कर उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए हैं। कम लागत में बेहतर आय की संभावना के कारण मोती उत्पादन ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। प्रमिला मिस्त्री का कहना है कि भविष्य में वे इस कार्य से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करेंगी।डीआरपी सुनील कुमार ने बताया कि इस परियोजना में लगभग 6 लाख 20 हजार रुपये की लागत आती है। एक से डेढ़ वर्ष की अवधि में अनुबंध के तहत अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना रहती है। यदि एक बार में 10 हजार सीप डाली जाती हैं, जिनकी प्रति सीप लागत 62 रुपये है, तो प्रत्येक सीप से दो मोती प्राप्त होते हैं। इन मोतियों को 100 रुपये प्रति मोती की दर से वापस खरीदा जाता है।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, डीसी एनआरएलएम वंदना सिंह, डीआरपी सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Educations
मिशन शक्ति फेज-5: पुलिस लाइन पीलीभीत में छात्राओं व महिलाओं की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित
पीलीभीत। नारी शक्ति के सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5 के तहत रविवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड, पीलीभीत में छात्राओं और महिलाओं की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में और सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री नताशा गोयल के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों 1090, 112 और 181 की जानकारी दी और महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और महिलाओं ने परेड ग्राउंड में बने सेल्फी पॉइंट पर खड़े होकर यादगार पल भी साझा किए।

सुश्री गोयल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज की प्रगति की आधारशिला है। उन्होंने महिलाओं को शासन द्वारा संचालित योजनाओं और मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी और स्वास्थ्य एवं आत्मरक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं और महिलाओं ने भाग लेकर नारी शक्ति का संदेश फैलाया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पुलिस अधिकारियों और प्रतिभागियों की सराहना की गई।

Breaking News
मुख्यमंत्री की फोटो से छेड़छाड़, दो और मुकदमे दर्ज
पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने बालो पर पुलिस नें कसा सिकंजा। मंगलवार को थाना जहानाबाद में इस मामले में दो मुकदमे दर्ज किए गए। पुलिस के मुताबिक अब तक ऐसे सात केस दर्ज हो चुके हैं।थाना जहानाबाद में तैनात उपनिरीक्षक ज्ञानचंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम बारात भोज निवासी दिलशाद ने इंस्टाग्राम पर मुख्यमंत्री की फोटो से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक पोस्ट की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।इसी तरह उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने भी तहरीर दी। इसमें कहा गया कि थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया निवासी वकील रजा ने मुख्यमंत्री की फोटो को एडिट कर आपत्तिजनक तरीके से इंस्टाग्राम पर वायरल किया। इससे एक पक्ष के लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने और माहौल बिगाड़ने की नीयत से सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट डालने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-
Breaking News1 day agoमजदूर का बेटा तारिक बना असिस्टेंट प्रोफेसर, संघर्ष और मेहनत से लिखी सफलता की कहानी
-
Breaking News1 week agoमछली पालन से मोती उत्पादन तक: प्रमिला मिस्त्री बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
-
Breaking News5 hours agoरिछा के मिन्हाज शकील को UPSC में 513वीं रैंक, 13 बेटियों समेत 53 मुस्लिम अभ्यर्थियों ने लहराया परचम

