Latest
थाना न्यूरिया में शांति समिति की बैठक, पर्वों पर सौहार्द बनाए रखने की अपील
न्यूरिया (पीलीभीत)। थाना न्यूरिया में गुरुवार दोपहर तीन बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली पर्व को लेकर बुलाई गई इस बैठक में कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों के संभ्रांत नागरिक, सभी धर्मों के गणमान्य लोग तथा धर्मगुरु मौजूद रहे।बैठक की अध्यक्षता सहायक एएसपी (आईपीएस) नताशा गोयल ने की। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी तरह की अफवाह या विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। एएसपी ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की।इस अवसर पर प्रशिक्षु सीओ गायत्री यादव, एसएसआई सुभाष मावी, कस्बा इंचार्ज संजीव कुमार, हरवीर सिंह सहित थाना पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से संवाद कर उनके सुझाव भी सुने। पुलिस प्रशासन ने आश्वस्त किया कि पर्वों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। वहीं, धार्मिक गुरुओं और नागरिकों ने भरोसा दिलाया कि सभी त्योहार आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाएंगे। इस मौके पर मौलाना मो जफर, मौलाना नफीस अहमद, मौलाना इंतखाव, मौलाना आलम, कदीम हुसैन, रोहित पाण्डेय, मौलाना इंतजार, कारी अकील खान, सलीम इदरीशी, प्रेम शंकर, राकेश गुप्ता, मुकेश, आमिश उर्फ़ रिक्की, रियाज अहमद, अफसर, कमल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Latest
दीपावली पर्व को लेकर पुलिस रही सतर्क, प्रशिक्षु सीओ ने किया पैदल गश्त
न्यूरिया (पीलीभीत)। दीपावली पर्व पर शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देशन में शनिवार शाम प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक/ थाना प्रभारी निरीक्षक गायत्री यादव ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इक्षेत्र में पैदल गश्त की।गश्त के दौरान उन्होंने दुकानदारों और आमजन से संवाद करते हुए सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। प्रशिक्षु सीओ ने कहा कि त्योहारों पर सौहार्द और शांति बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस ने बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से सहयोग की अपील की। गश्त में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुभाष माबी सहित थाना पुलिस बल शामिल रहा। पुलिस ने दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने का संदेश दिया।

Educations
मिशन शक्ति फेज-5: पुलिस लाइन पीलीभीत में छात्राओं व महिलाओं की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित
पीलीभीत। नारी शक्ति के सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5 के तहत रविवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड, पीलीभीत में छात्राओं और महिलाओं की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में और सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री नताशा गोयल के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों 1090, 112 और 181 की जानकारी दी और महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और महिलाओं ने परेड ग्राउंड में बने सेल्फी पॉइंट पर खड़े होकर यादगार पल भी साझा किए।

सुश्री गोयल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज की प्रगति की आधारशिला है। उन्होंने महिलाओं को शासन द्वारा संचालित योजनाओं और मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी और स्वास्थ्य एवं आत्मरक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं और महिलाओं ने भाग लेकर नारी शक्ति का संदेश फैलाया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पुलिस अधिकारियों और प्रतिभागियों की सराहना की गई।

Breaking News
खेत में मिली नवजात बच्ची, निसंतान दंपति ने अपनाया, 24 घंटे की खुशी के बाद चाइल्ड लाइन ने ली सुपुर्दगी
न्यूरिया (पीलीभीत)। शनिवार सुबह न्यूरिया थाना क्षेत्र की जोशी कॉलोनी में एक खेत में कुछ घंटे पहले जन्मी नवजात बच्ची मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बच्ची किसने और क्यों छोड़ी, इसका अभी तक पता नहीं चल सका। नवरात्र के दौरान अचानक कन्या मिलने से आसपास के लोग हैरान रह गए और बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर जुट गए।सूचना मिलते ही स्थानीय साइकिल मिस्त्री जग्गा विश्वास मौके पर पहुंचे। उन्होंने छह साल पहले न्यूरिया कॉलोनी में व्याही संतानहीन वहन राखी व्यापारी को बच्ची गोद देने की इच्छा जताई। जिसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में बच्ची राखी के हाथों में थमाई गई।

राखी ने बच्ची मिलने की खुशी में पड़ोसियों में लड्डू बांटे, नए कपड़े खरीदे और बच्ची को अपने सीने से ऐसे चिपकाया जैसे किस्मत ने उसकी सूनी गोद भर दी हो। कॉलोनी की महिलाएं राखी को “मां” कहकर पुकारने लगीं। लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक कायम नहीं रही। रविवार सुबह जिला प्रोबेशन अधिकारी को जानकारी मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दोपहर 3 बजे बच्ची को सुरक्षित सुपुर्दगी में लिया और प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र न्यूरिया भेजा। डॉक्टरों ने बालिका की स्थिति देखते हुए उसे एसएनसीयू जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बच्ची की ममता में खो चुकी राखी बच्ची के जाने पर खूब रोई।निर्वान सिंह ने बताया कि बालिका के स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर होने पर मामला बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा और कारा की गाइडलाइन के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसआई मनीष चौरसिया, हेड कांस्टेवल बिशाल राज महिला कांस्टेवल उर्वसी ग्राम प्रधान बिश्वनाथ मंडल, रवि रस्तोगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। राखी के लिए यह केवल 24 घंटे की खुशी थी—एक दिन की मां बनने का सुख, फिर बिछड़ाव की पीड़ा।
-
Breaking News3 days ago🔴 ब्रेकिंग: पीलीभीत के डीएम ज्ञानेंद्र सिंह का तबादला, आलोक कुमार को मिली जिले की कमान
-
Breaking News3 days agoकचहरी परिसर में पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, देखने के लिए जुटी भीड़
-
Breaking News1 week agoधर्मेश गंगवार बने सपा के नए जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
-
Breaking News12 hours agoमदरसा गुलशन-ए-फातिमा के 20वें स्थापना दिवस पर पांच दिवसीय ‘दिलकश’ कार्यक्रम का
-
Breaking News2 days agoमुख्यमंत्री योगी से मिले पीलीभीत के जनप्रतिनिधि, किसानों और विकास के मुद्दे उठाए
-
Breaking News1 week agoसेवा संकल्प के रूप में मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, बांटी मिठाई
-
Breaking News1 week ago
Discovering the most effective Online Gambling Establishments in Germany: A Comprehensive Guide
-
Breaking News1 week ago
किसानों की समस्याओं को लेकर 21 सितंबर को कलक्ट्रेट पर धरना

