Latest
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पीलीभीत में की समीक्षा बैठक
गौशालाओं की व्यवस्था सुधारने, सड़कों के निर्माण में तेजी व पर्यटन स्थलों के विकास के दिए निर्देश
पीलीभीत। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को पीलीभीत पहुंचे। भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद उन्होंने गांधी सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।बैठक में उप मुख्यमंत्री ने गौशालाओं की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर जोर देते हुए निराश्रित गोवंशों को आश्रय स्थलों में सुरक्षित रखने, सीसीटीवी कैमरे लगाने और गोचर भूमि पर नैपियर घास लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूरनपुर–बरेली और पूरनपुर–खटीमा मार्ग समेत अन्य सड़कों के निर्माण कार्य तय समय पर पूरे किए जाएं। उप मुख्यमंत्री ने गोमती उद्गम स्थल, शारदा सागर डैम व अन्य स्थानों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव तैयार करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने पुराने पुलों का सर्वे कर कार्ययोजना बनाने, नहरों की सिल्ट सफाई और बाढ़ प्रभावित गांवों में मुआवजा वितरण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नगर पालिकाओं में सीवेज प्रबंधन की बेहतर कार्ययोजना बनाई जाए, बीसलपुर में काशीराम आवास का आवंटन किया जाए और किसानों का गन्ना बकाया जल्द से जल्द चुकाया जाए। साथ ही जंगल किनारे तार फेंसिंग, नए अंडरपास/आरओबी चिन्हित करने, बिजली आपूर्ति को सुचारू रखने, खाद की तस्करी रोकने और शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण करने पर जोर दिया। गांधी सभागार परिसर में लगे विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए उप मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड और टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की तथा महिलाओं की गोद भराई भी कराई।इस मौके पर प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख, राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, जिलाध्यक्ष सजीव प्रताप सिंह, विधायकगण, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र और पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Latest
दीपावली पर्व को लेकर पुलिस रही सतर्क, प्रशिक्षु सीओ ने किया पैदल गश्त
न्यूरिया (पीलीभीत)। दीपावली पर्व पर शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देशन में शनिवार शाम प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक/ थाना प्रभारी निरीक्षक गायत्री यादव ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इक्षेत्र में पैदल गश्त की।गश्त के दौरान उन्होंने दुकानदारों और आमजन से संवाद करते हुए सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। प्रशिक्षु सीओ ने कहा कि त्योहारों पर सौहार्द और शांति बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस ने बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से सहयोग की अपील की। गश्त में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुभाष माबी सहित थाना पुलिस बल शामिल रहा। पुलिस ने दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने का संदेश दिया।

Educations
मिशन शक्ति फेज-5: पुलिस लाइन पीलीभीत में छात्राओं व महिलाओं की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित
पीलीभीत। नारी शक्ति के सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5 के तहत रविवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड, पीलीभीत में छात्राओं और महिलाओं की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में और सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री नताशा गोयल के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों 1090, 112 और 181 की जानकारी दी और महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और महिलाओं ने परेड ग्राउंड में बने सेल्फी पॉइंट पर खड़े होकर यादगार पल भी साझा किए।

सुश्री गोयल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज की प्रगति की आधारशिला है। उन्होंने महिलाओं को शासन द्वारा संचालित योजनाओं और मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी और स्वास्थ्य एवं आत्मरक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं और महिलाओं ने भाग लेकर नारी शक्ति का संदेश फैलाया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पुलिस अधिकारियों और प्रतिभागियों की सराहना की गई।

Breaking News
खेत में मिली नवजात बच्ची, निसंतान दंपति ने अपनाया, 24 घंटे की खुशी के बाद चाइल्ड लाइन ने ली सुपुर्दगी
न्यूरिया (पीलीभीत)। शनिवार सुबह न्यूरिया थाना क्षेत्र की जोशी कॉलोनी में एक खेत में कुछ घंटे पहले जन्मी नवजात बच्ची मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बच्ची किसने और क्यों छोड़ी, इसका अभी तक पता नहीं चल सका। नवरात्र के दौरान अचानक कन्या मिलने से आसपास के लोग हैरान रह गए और बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर जुट गए।सूचना मिलते ही स्थानीय साइकिल मिस्त्री जग्गा विश्वास मौके पर पहुंचे। उन्होंने छह साल पहले न्यूरिया कॉलोनी में व्याही संतानहीन वहन राखी व्यापारी को बच्ची गोद देने की इच्छा जताई। जिसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में बच्ची राखी के हाथों में थमाई गई।

राखी ने बच्ची मिलने की खुशी में पड़ोसियों में लड्डू बांटे, नए कपड़े खरीदे और बच्ची को अपने सीने से ऐसे चिपकाया जैसे किस्मत ने उसकी सूनी गोद भर दी हो। कॉलोनी की महिलाएं राखी को “मां” कहकर पुकारने लगीं। लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक कायम नहीं रही। रविवार सुबह जिला प्रोबेशन अधिकारी को जानकारी मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दोपहर 3 बजे बच्ची को सुरक्षित सुपुर्दगी में लिया और प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र न्यूरिया भेजा। डॉक्टरों ने बालिका की स्थिति देखते हुए उसे एसएनसीयू जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बच्ची की ममता में खो चुकी राखी बच्ची के जाने पर खूब रोई।निर्वान सिंह ने बताया कि बालिका के स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर होने पर मामला बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा और कारा की गाइडलाइन के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसआई मनीष चौरसिया, हेड कांस्टेवल बिशाल राज महिला कांस्टेवल उर्वसी ग्राम प्रधान बिश्वनाथ मंडल, रवि रस्तोगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। राखी के लिए यह केवल 24 घंटे की खुशी थी—एक दिन की मां बनने का सुख, फिर बिछड़ाव की पीड़ा।
-
Breaking News3 days ago🔴 ब्रेकिंग: पीलीभीत के डीएम ज्ञानेंद्र सिंह का तबादला, आलोक कुमार को मिली जिले की कमान
-
Breaking News3 days agoकचहरी परिसर में पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, देखने के लिए जुटी भीड़
-
Breaking News1 week agoधर्मेश गंगवार बने सपा के नए जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
-
Breaking News12 hours agoमदरसा गुलशन-ए-फातिमा के 20वें स्थापना दिवस पर पांच दिवसीय ‘दिलकश’ कार्यक्रम का
-
Breaking News2 days agoमुख्यमंत्री योगी से मिले पीलीभीत के जनप्रतिनिधि, किसानों और विकास के मुद्दे उठाए
-
Breaking News1 week agoसेवा संकल्प के रूप में मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, बांटी मिठाई
-
Breaking News1 week ago
Discovering the most effective Online Gambling Establishments in Germany: A Comprehensive Guide
-
Breaking News1 week ago
किसानों की समस्याओं को लेकर 21 सितंबर को कलक्ट्रेट पर धरना

