headline
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर संगोष्ठी, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
पीलीभीत। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती गुरुवार को पार्टी जिला कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर जिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री व जनपद प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि पंडित उपाध्याय का जीवन दर्शन हर भारतीय के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम मानते हुए अंत्योदय का सिद्धांत दिया, जो आज भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने की राह दिखाता है।

पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह व बरखेड़ा बिधायक स्वामी प्रवक्तानंद पूरनपुर बिधायक बाबू राम पासवान ने भी अपने संबोधन में कहा कि पंडित उपाध्याय का जीवन त्याग, सेवा और राष्ट्र समर्पण का प्रतीक रहा है कार्यक्रम में मौजूद पूर्व विधायक बरखेड़ा विधानसभा किशन लाल राजपूत नें अपने संवोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति के ऐसे पथप्रदर्शक थे जिन्होंने हमेशा गरीब, किसान और वंचित समाज के उत्थान की बात की। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और हमें प्रेरित करते हैं कि राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता नहीं, बल्कि सेवा और समाज कल्याण होना चाहिए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि उपाध्याय जी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।संगोष्ठी में कार्यक्रम संयोजक, पार्टी पदाधिकारी और देवतुल्य कार्यकर्ता बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने उनके आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र उत्थान और समाज कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Breaking News
मछली पालन से मोती उत्पादन तक: प्रमिला मिस्त्री बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
पीलीभीत। महिला सशक्तिकरण की दिशा में न्यूरिया क्षेत्र के ब्लॉक मरौरी की प्रमिला मिस्त्री ने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। मछली पालन से आर्थिक मजबूती हासिल करने के बाद अब उन्होंने मोती पालन (सीप खेती) की शुरुआत कर अपने उद्यम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनका यह प्रयास न केवल उनकी आय बढ़ा रहा है, बल्कि क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी रोजगार और स्वावलंबन का सशक्त माध्यम बन रहा है।बुधवार को न्यूरिया क्षेत्र की गुप्ता कॉलोनी स्थित तालाब पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने प्रमिला मिस्त्री के मोती पालन कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रमिला जैसी महिलाएं ही ‘आत्मनिर्भर भारत’ की वास्तविक पहचान हैं, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा बनती हैं।12वीं तक शिक्षित प्रमिला मिस्त्री पहले सीमित आय में परिवार का भरण-पोषण कर रही थीं। वर्ष 2019 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ने के बाद उन्हें प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ। इसके बाद उन्होंने मछली पालन शुरू किया और अपनी मेहनत व लगन से आज ‘लखपति दीदी’ के रूप में पहचान बनाई।अब सीप की खेती के माध्यम से मोती उत्पादन शुरू कर उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए हैं। कम लागत में बेहतर आय की संभावना के कारण मोती उत्पादन ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। प्रमिला मिस्त्री का कहना है कि भविष्य में वे इस कार्य से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करेंगी।डीआरपी सुनील कुमार ने बताया कि इस परियोजना में लगभग 6 लाख 20 हजार रुपये की लागत आती है। एक से डेढ़ वर्ष की अवधि में अनुबंध के तहत अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना रहती है। यदि एक बार में 10 हजार सीप डाली जाती हैं, जिनकी प्रति सीप लागत 62 रुपये है, तो प्रत्येक सीप से दो मोती प्राप्त होते हैं। इन मोतियों को 100 रुपये प्रति मोती की दर से वापस खरीदा जाता है।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, डीसी एनआरएलएम वंदना सिंह, डीआरपी सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Educations
मिशन शक्ति फेज-5: पुलिस लाइन पीलीभीत में छात्राओं व महिलाओं की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित
पीलीभीत। नारी शक्ति के सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5 के तहत रविवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड, पीलीभीत में छात्राओं और महिलाओं की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में और सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री नताशा गोयल के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों 1090, 112 और 181 की जानकारी दी और महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और महिलाओं ने परेड ग्राउंड में बने सेल्फी पॉइंट पर खड़े होकर यादगार पल भी साझा किए।

सुश्री गोयल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज की प्रगति की आधारशिला है। उन्होंने महिलाओं को शासन द्वारा संचालित योजनाओं और मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी और स्वास्थ्य एवं आत्मरक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं और महिलाओं ने भाग लेकर नारी शक्ति का संदेश फैलाया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पुलिस अधिकारियों और प्रतिभागियों की सराहना की गई।

Breaking News
मुख्यमंत्री की फोटो से छेड़छाड़, दो और मुकदमे दर्ज
पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने बालो पर पुलिस नें कसा सिकंजा। मंगलवार को थाना जहानाबाद में इस मामले में दो मुकदमे दर्ज किए गए। पुलिस के मुताबिक अब तक ऐसे सात केस दर्ज हो चुके हैं।थाना जहानाबाद में तैनात उपनिरीक्षक ज्ञानचंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम बारात भोज निवासी दिलशाद ने इंस्टाग्राम पर मुख्यमंत्री की फोटो से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक पोस्ट की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।इसी तरह उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने भी तहरीर दी। इसमें कहा गया कि थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया निवासी वकील रजा ने मुख्यमंत्री की फोटो को एडिट कर आपत्तिजनक तरीके से इंस्टाग्राम पर वायरल किया। इससे एक पक्ष के लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने और माहौल बिगाड़ने की नीयत से सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट डालने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-
Breaking News1 day agoमजदूर का बेटा तारिक बना असिस्टेंट प्रोफेसर, संघर्ष और मेहनत से लिखी सफलता की कहानी
-
Breaking News1 week agoमछली पालन से मोती उत्पादन तक: प्रमिला मिस्त्री बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
-
Breaking News5 hours agoरिछा के मिन्हाज शकील को UPSC में 513वीं रैंक, 13 बेटियों समेत 53 मुस्लिम अभ्यर्थियों ने लहराया परचम

