Connect with us

Bihar

पटना एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का भव्य स्वागत, कांग्रेस कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पहुँचे थे बिहार

Published

on

पटना। नेता विपक्ष राहुल गांधी का पटना आगमन पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया। एयरपोर्ट पर पहुंचे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाए।

राहुल गांधी नें बुधवार को पटना में आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति की विस्तारित बैठक में भाग लिया। इस दौरान वे प्रदेश के सियासी हालात और संगठनात्मक मुद्दों पर भी मंथन करेंगे।

इसके साथ ही राहुल गांधी अतिपिछड़ा न्याय संकल्प’ कार्यक्रम का शुभारंभ भी करेंगे, जिसके जरिए कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने की दिशा में बड़ा संदेश देने जा रही है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

error: Content is protected !!