एसएसआई सुभाष मावी को मिली न्यूरिया थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी

0
30

पीलीभीत: न्यूरिया थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन में फेरबदल किया गया है। एसएसआई के पद पर कार्यरत सुभाष मावी को अब न्यूरिया थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।वर्तमान में सुभाष मावी न्यूरिया थाने में एसएसआई के पद पर कार्यरत थे, जबकि थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी रूपा बिष्ट निभा रही थीं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा यह फेरबदल किया गया है।बताया जा रहा है कि इस निर्णय के पीछे प्रशासनिक कारण और कार्यक्षमता को प्राथमिकता दी गई है।