Connect with us

Bareilly

पीडीए जन चर्चा चौपाल में सपा नेताओं का ऐलान 2027 में बनेगी समाजवादी सरकार

Published

on

पीलीभीत। 128 बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपरैया दियोहना एवं राम नगर जगतपुर में पीडीए जन चर्चा पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा अधिवक्ता सभा बरखेड़ा विधानसभा अध्यक्ष धनपति वर्मा एडवोकेट ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार किसानों, छात्रों और युवाओं की आवाज को दबाने का काम कर रही है। हाल की घटनाओं ने साबित कर दिया है कि यह सरकार छात्र व किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सपा कार्यकर्ता बड़े आंदोलन की तैयारी करें।

2027 में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा जिला उपाध्यक्ष काशीराम रहे जबकि विशिष्ट अतिथि की भूमिका काशीराम सरोज ने निभाई। पंचायत में जिला उपाध्यक्ष बालक राम सागर, संजय सिंह यादव, सतीश चंद्र वर्मा, नरेश कुमार सागर, चंद्र प्रकाश यादव, भगवान दास, कुंवर पाल, नन्हेलाल, कुलदीप शर्मा, गेंदन लाल वर्मा, कुबेर शर्मा, सत्यपाल मौर्य, बबलू शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा राधेश्याम, रामकुमार, मथुरा प्रसाद शर्मा, देव शर्मा, अंकित, संजीव कुमार, अर्जुन चौहान, सुमित पाल, अवधेश कुमार, बाबूराम, नरेश सिंह, गयाप्रसाद, महेश कुमार वर्मा, राजीव कुमार वर्मा, शांति स्वरूप प्रधान, डॉ. दिनेश शर्मा, वीरेन प्रताप वर्मा, हरद्वारीलाल, जमुना प्रसाद शर्मा, द्वारिका प्रसाद, पुष्पेंद्र वर्मा, सर्वेश कुमार, अमर सिंह, उमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

error: Content is protected !!