Connect with us

Latest

दीपावली पर्व को लेकर पुलिस रही सतर्क, प्रशिक्षु सीओ ने किया पैदल गश्त

Published

on

न्यूरिया (पीलीभीत)। दीपावली पर्व पर शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देशन में शनिवार शाम प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक/ थाना प्रभारी निरीक्षक गायत्री यादव ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इक्षेत्र में पैदल गश्त की।गश्त के दौरान उन्होंने दुकानदारों और आमजन से संवाद करते हुए सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। प्रशिक्षु सीओ ने कहा कि त्योहारों पर सौहार्द और शांति बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस ने बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से सहयोग की अपील की। गश्त में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुभाष माबी सहित थाना पुलिस बल शामिल रहा। पुलिस ने दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने का संदेश दिया।

Continue Reading
Advertisement

Educations

मिशन शक्ति फेज-5: पुलिस लाइन पीलीभीत में छात्राओं व महिलाओं की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित

Published

on

पीलीभीत। नारी शक्ति के सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5 के तहत रविवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड, पीलीभीत में छात्राओं और महिलाओं की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में और सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री नताशा गोयल के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों 1090, 112 और 181 की जानकारी दी और महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और महिलाओं ने परेड ग्राउंड में बने सेल्फी पॉइंट पर खड़े होकर यादगार पल भी साझा किए।

सुश्री गोयल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज की प्रगति की आधारशिला है। उन्होंने महिलाओं को शासन द्वारा संचालित योजनाओं और मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी और स्वास्थ्य एवं आत्मरक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं और महिलाओं ने भाग लेकर नारी शक्ति का संदेश फैलाया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पुलिस अधिकारियों और प्रतिभागियों की सराहना की गई।

Continue Reading

Breaking News

खेत में मिली नवजात बच्ची, निसंतान दंपति ने अपनाया, 24 घंटे की खुशी के बाद चाइल्ड लाइन ने ली सुपुर्दगी

Published

on

न्यूरिया (पीलीभीत)। शनिवार सुबह न्यूरिया थाना क्षेत्र की जोशी कॉलोनी में एक खेत में कुछ घंटे पहले जन्मी नवजात बच्ची मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बच्ची किसने और क्यों छोड़ी, इसका अभी तक पता नहीं चल सका। नवरात्र के दौरान अचानक कन्या मिलने से आसपास के लोग हैरान रह गए और बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर जुट गए।सूचना मिलते ही स्थानीय साइकिल मिस्त्री जग्गा विश्वास मौके पर पहुंचे। उन्होंने छह साल पहले न्यूरिया कॉलोनी में व्याही संतानहीन वहन राखी व्यापारी को बच्ची गोद देने की इच्छा जताई। जिसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में बच्ची राखी के हाथों में थमाई गई।

राखी ने बच्ची मिलने की खुशी में पड़ोसियों में लड्डू बांटे, नए कपड़े खरीदे और बच्ची को अपने सीने से ऐसे चिपकाया जैसे किस्मत ने उसकी सूनी गोद भर दी हो। कॉलोनी की महिलाएं राखी को “मां” कहकर पुकारने लगीं। लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक कायम नहीं रही। रविवार सुबह जिला प्रोबेशन अधिकारी को जानकारी मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दोपहर 3 बजे बच्ची को सुरक्षित सुपुर्दगी में लिया और प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र न्यूरिया भेजा। डॉक्टरों ने बालिका की स्थिति देखते हुए उसे एसएनसीयू जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बच्ची की ममता में खो चुकी राखी बच्ची के जाने पर खूब रोई।निर्वान सिंह ने बताया कि बालिका के स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर होने पर मामला बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा और कारा की गाइडलाइन के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसआई मनीष चौरसिया, हेड कांस्टेवल बिशाल राज महिला कांस्टेवल उर्वसी ग्राम प्रधान बिश्वनाथ मंडल, रवि रस्तोगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। राखी के लिए यह केवल 24 घंटे की खुशी थी—एक दिन की मां बनने का सुख, फिर बिछड़ाव की पीड़ा।

Continue Reading

Latest

नेताजी सुभाष बोस फुटबॉल टूर्नामेंट का सुभारंभ, खटीमा ने बरेली को हराया

Published

on

न्यूरिया (पीलीभीत)। दुर्गा पूजा के अवसर पर न्यूरिया कॉलोनी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में रविवार दोपहर नेताजी सुभाष बोस फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. आशीष मंडल उर्फ़ बब्लू ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

पहले मुकाबले में खटीमा की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बरेली को 1–0 से पराजित कर विजयी शुरुआत की। खेल के पहले हाफ में खटीमा के खिलाड़ी तारक रावत ने बेहतरीन गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई।

इसके बाद खटीमा ने बढ़त को कायम रखते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।मैदान पर मौजूद दर्शकों ने खिलाड़ियों के शानदार खेल और रोमांचक क्षणों का भरपूर आनंद लिया। मैच शुरू होने से पहले मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।इस अवसर पर बिश्वजीत डे, अजीत डे, चंद्र शेखर मिस्त्री, मंजीत सरदार, सुब्रत दास सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Continue Reading

Trending

error: Content is protected !!