Connect with us

India

डीएम संग विधायक ने बीसलपुर में बने आश्रय ग्रह का किया लोकार्पण।

Published

on

पीलीभीत:बीसलपुर नगर के शिव सरोवर परिसर में नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से 1 करोड़ 87 लाख की लागत से बनाए गए आश्रय गृह का लोकार्पण विधायक रामसरन वर्मा व जिलाधिकारी पुलकित खरे के हाथो किया गया। आश्रय गृह में 50 लोगों के रहने की व्यवस्था की गई है।


राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत वीसलपुर नगर पालिका परिषद कार्यालय के परिसर में डेढ़ वर्ष पूर्व आश्रय गृह स्वीकृत होने के बाद निर्माण शुरू किया गया था। आश्रय गृह का कार्य पूर्ण होने के बाद शुक्रवार को जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में क्षेत्रीय विधायक ने आश्रय गृह का लोकार्पण किया। विधायक ने बताया कि इस आश्रय गृह के बनने से निराश्रित व्यक्तियों के आश्रय के लिए यह आश्रय ग्रह आगामी सर्दी के मौसम में गरीब एवं असहाय व्यक्तियों के ठण्ड़ से बचने हेतु वरदान सबित होगा।

अब रात्रि में उन्हें इधर उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी। इस आश्रय गृह में स्त्री व पुरुषों के ठहरने के लिए अलग अलग तलों पर व्यवस्था की गई है। ठहरने वाले लोगों को यह भी सुविधा विभाग की ओर से प्रदान की जाएगी कि वह राशन आदि साथ लेकर यदि आते हैं तो उन्हें रसोई में गैस, पानी आदि की व्यवस्था एनजीओ द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति वाहर से मरीज का इलाज कराने के लिए नगर में रहना चाहता है तो वह इस आश्रय गृह में रह सकेगा। आश्रय गृह का संचालन एनजीओ को दिया जाएगा। इस अवसर पर ज़िलाधिकारी पुलकित खरे ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप समस्त अधिकारियों द्वारा अपने अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाना सुनिश्चित करें। जनपद में हर सम्भव विकास कार्य कराए जाएंगे।
इसके बाद जिलाधिकारी नगर के मुहल्ला दुबे में प्राचीन मंदिर परिसर में स्थित तालाब को देखने पहुंचे। वहां उन्होंने तालाब देखने के बाद कहा तालाब का सुंदरीकरण नगर पालिका की ओर से कराया जाएगा।आश्रय ग्रह के लोकार्पण के दौरान डूडा की परियोजना अधिकारी अनामिका सक्सेना, उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी वंदना शर्मा, जेई मोहम्मद असलम आदि मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement

Breaking News

मछली पालन से मोती उत्पादन तक: प्रमिला मिस्त्री बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

Published

on

पीलीभीत। महिला सशक्तिकरण की दिशा में न्यूरिया क्षेत्र के ब्लॉक मरौरी की प्रमिला मिस्त्री ने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। मछली पालन से आर्थिक मजबूती हासिल करने के बाद अब उन्होंने मोती पालन (सीप खेती) की शुरुआत कर अपने उद्यम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनका यह प्रयास न केवल उनकी आय बढ़ा रहा है, बल्कि क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी रोजगार और स्वावलंबन का सशक्त माध्यम बन रहा है।बुधवार को न्यूरिया क्षेत्र की गुप्ता कॉलोनी स्थित तालाब पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने प्रमिला मिस्त्री के मोती पालन कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रमिला जैसी महिलाएं ही ‘आत्मनिर्भर भारत’ की वास्तविक पहचान हैं, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा बनती हैं।12वीं तक शिक्षित प्रमिला मिस्त्री पहले सीमित आय में परिवार का भरण-पोषण कर रही थीं। वर्ष 2019 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ने के बाद उन्हें प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ। इसके बाद उन्होंने मछली पालन शुरू किया और अपनी मेहनत व लगन से आज ‘लखपति दीदी’ के रूप में पहचान बनाई।अब सीप की खेती के माध्यम से मोती उत्पादन शुरू कर उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए हैं। कम लागत में बेहतर आय की संभावना के कारण मोती उत्पादन ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। प्रमिला मिस्त्री का कहना है कि भविष्य में वे इस कार्य से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करेंगी।डीआरपी सुनील कुमार ने बताया कि इस परियोजना में लगभग 6 लाख 20 हजार रुपये की लागत आती है। एक से डेढ़ वर्ष की अवधि में अनुबंध के तहत अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना रहती है। यदि एक बार में 10 हजार सीप डाली जाती हैं, जिनकी प्रति सीप लागत 62 रुपये है, तो प्रत्येक सीप से दो मोती प्राप्त होते हैं। इन मोतियों को 100 रुपये प्रति मोती की दर से वापस खरीदा जाता है।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, डीसी एनआरएलएम वंदना सिंह, डीआरपी सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading

India

सिलाई प्रशिक्षण का दीप प्रज्वलन से शुभारंभ

Published

on

न्यूरिया (पीलीभीत)। मिशन शक्ति के पांचवें चरण के अंतर्गत महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान आर-सेटी पीलीभीत द्वारा सैदपुर समूह की महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।कार्यक्रम में जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा तथा आर-सेटी निदेशक रवि कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की, जो ज्ञान और सशक्तिकरण का प्रतीक रहा।इस दौरान निदेशक रवि कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं निम्न आय वर्ग की महिलाओं को सिलाई का व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करना है, ताकि वे स्वरोजगार के अवसर पैदा कर सकें या छोटे उद्योगों में रोजगार प्राप्त कर सकें। यह प्रशिक्षण 31 दिनों तक चलेगा, जिसमें विभिन्न प्रकार की वस्त्र सिलाई, कटिंग और डिजाइनिंग जैसे प्रमुख बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर फिजा खानम कार्यक्रम समन्वयक एवं आर-सेटी के अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में भाग लेने वाली महिलाओं ने इस पहल के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया और उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण में भाग लेने की प्रतिबद्धता जताई।

Continue Reading

Latest

दीपावली पर्व को लेकर पुलिस रही सतर्क, प्रशिक्षु सीओ ने किया पैदल गश्त

Published

on

न्यूरिया (पीलीभीत)। दीपावली पर्व पर शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देशन में शनिवार शाम प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक/ थाना प्रभारी निरीक्षक गायत्री यादव ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इक्षेत्र में पैदल गश्त की।गश्त के दौरान उन्होंने दुकानदारों और आमजन से संवाद करते हुए सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। प्रशिक्षु सीओ ने कहा कि त्योहारों पर सौहार्द और शांति बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस ने बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से सहयोग की अपील की। गश्त में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुभाष माबी सहित थाना पुलिस बल शामिल रहा। पुलिस ने दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने का संदेश दिया।

Continue Reading

Trending

error: Content is protected !!