Home Breaking News मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नगर पालिका पीलीभीत की अध्यक्ष डॉ.आस्था अग्रवाल ने...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नगर पालिका पीलीभीत की अध्यक्ष डॉ.आस्था अग्रवाल ने की शिष्टाचार भेंट

0
37

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज नगर पालिका परिषद, पीलीभीत की माननीय अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके सुपुत्र संस्कार अग्रवाल और स्वास्तिक अग्रवाल भी उपस्थित रहे।इस मुलाकात के दौरान पीलीभीत नगर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को नगर के विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर के विकास को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।यह बैठक नगर पालिका परिषद, पीलीभीत के विकास कार्यों को गति देने और प्रदेश सरकार की नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण रही।

error: Content is protected !!